शेयर मंथन में खोजें

आमदनी और मुनाफे में बढ़ोतरी से अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) के शेयर में मजबूती

सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही में अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) के मुनाफे में 39.5% की बढ़त आयी।

इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी भी 28.1% बढ़ी। कारोबारी वर्ष 2018-19 की पहली तिमाही में 455.7 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 635.8 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। वहीं अरबिंदो फार्मा की शुद्ध आमदनी 4,250.3 करोड़ रुपये से बढ़ कर 5,444.6 करोड़ रुपये रही।
शानदार बढ़ोतरी के बावजूद अरबिंदो फार्मा के मुनाफे और आमदनी को प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने अनुमान से कम बताया है, जबकि अपेक्षाकृत बेहतर सकल मार्जिन प्रदर्शन से एबिटा मार्जिन अंदाजे से ज्यादा रहा।
ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट ने बताया है कि अप्रैल-जून तिमाही में अरबिंदो फार्मा की अमेरिकी आमदनी 42.2% 2,688.4 करोड़ रुपये, एबिटा 61.9% की बढ़ोतरी के साथ 1,151.1 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 441 आधार अंक सुधर कर 21.1% रहा।
दूसरी तरफ बीएसई में अरबिंदो फार्मा का शेयर 555.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले वृद्धि के साथ 582.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 598.45 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब पौने 12 बजे कंपनी के शेयरों में 38.80 रुपये या 6.99% की बढ़ोतरी के साथ 593.80 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 34,785.81 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख