शेयर मंथन में खोजें

बेहतर नतीजों से उछला सीमेंस (Siemens) का शेयर

वर्ष दर वर्ष आधार पर 2019-20 की पहली तिमाही में सीमेंस (Siemens) के शुद्ध लाभ में 21.34% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

2018-19 की समान अवधि में कमाये गये 206 करोड़ रुपये के मुकाबले सीमेंस का मुनाफा 250 करोड़ रुपये रह गया। वहीं सीमेंस की शुद्ध आमदनी 2,986.4 करोड़ रुपये से 4.70% की बढ़त के साथ 3,128 करोड़ रुपये रही। वहीं कंपनी को मिलने वाले ठेकों की रकम भी 6.4% अधिक 3,023 करोड़ रुपये रही।
हालाँकि जानकारों ने सीमेंस के लिए 29.8% की बढ़ोतरी के साथ 265.4 करोड़ रुपये के मुनाफे और 13.6% अधिक 3,489.6 करोड़ रुपये की आमदनी का अनुमान लगाया था।
जानकारों के अनुमान कमजोर नतीजों के बावजूद आईटी कंपनी के शेयर में अच्छी मजबूती आयी है। बीएसई में सीमेंस का शेयर 1,100.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले वृद्धि के साथ 1,106.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 1,191.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब पौने 1 बजे कंपनी के शेयरों में 64.85 रुपये या 5.89% की बढ़ोतरी के साथ 1,165.50 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 41,523.62 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,366.85 रुपये और निचला स्तर 841.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख