शेयर मंथन में खोजें

यस बैंक (Yes Bank) का क्यूआईपी इश्यू खुला, शेयर लुढ़का

निजी क्षेत्र में देश के चौथे सबसे बड़े बैंक यस बैंक (Yes Bank) के शेयर में आज करीब 5% की कमजोरी देखने को मिल रही है।

आज से बैंक का क्यूआईपी (QIP) इश्यू खुला है, जिसका बैंक के शेयर पर नकारात्मक असर पड़ता दिख रहा है। बैंक की योजना क्यूआईपी इश्यू के जरिये 2,000 करोड़ रुपये जुटाने की है।
इश्यू में शेयरों के लिए 87.90 रुपये का फ्लोर भाव रखा गया है, जिस पर अधिकतम 5% छूट देने की घोषणा की गयी है।
जेएम फाइनेंशियल, मोतीलाल ओसवाल और सीएलएसए शेयर बिक्री के लिए प्रबंधक हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में यस बैंक का शेयर 89.15 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 91.00 रुपये पर खुला। मगर शुरुआत से ही शेयर में कमजोरी आयी, जिससे यह 84.90 रुपये के निचले स्तर तक गिरा।
करीब पौने 1 बजे के आस-पास बैंक के शेयरों में 4.45 रुपये या 4.99% की कमजोरी के साथ 84.70 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 19,700.27 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख