शेयर मंथन में खोजें

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) के मुनाफे में 3.64% की गिरावट

साल दर साल आधार पर 2019 की अप्रैल-जून तिमाही में खाद्य उत्पाद कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) के मुनाफे में 3.64% की गिरावट दर्ज की गयी।

2018 की समान तिमाही में 258.08 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 248.64 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इसी अवधि में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज की कुल आमदनी 2,585.84 करोड़ रुपये से 7.03% की वृद्धि के साथ 2,767.8 करोड़ रुपये और शुद्ध आमदनी 6% की बढ़ोतरी के साथ 2,677 करोड़ रुपये रही।
साल दर साल आधार पर ही ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का तिमाही एबिटा 1.4% की बढ़ोतरी के साथ 394.9 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 70 आधार अंक बढ़ कर 15.3% रह गया।
बता दें कि तिमाही में हुए 15.6 करोड़ रुपये के आसामान्य घाटे के कारण ब्रिटानिया का मुनाफा कम हुआ।
दूसरी तरफ बीएसई में ब्रिटानिया का शेयर 2,578.85 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 2,598.95 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 2,642.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब 2.40 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 13.10 रुपये या 0.51% की वृद्धि के साथ 2,591.95 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 62,187.16 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख