शेयर मंथन में खोजें

निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस ने बढ़ायी रिलायंस निप्पॉन लाइफ एसेट मैनेजमेंट में हिस्सेदारी

जापान की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस (Nippon Life Insurance) ने रिलायंस निप्पॉन लाइफ एसेट मैनेजमेंट (Reliance Nippon Life Asset Management) में अतिरिक्ति हिस्सेदारी खरीदी है।

निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस ने ओपन ऑफर के जरिये कंपनी के अतिरिक्त 6.48 करोड़ इक्विटी शेयरों (10.59% हिस्सेदारी) अधिग्रहण किया है। इसके साथ ही निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस की रिलायंस निप्पॉन लाइफ एसेट मैनेजमेंट में हिस्सेदारी 42.88% से बढ़ कर 53.46% हो गयी है। नतीजतन रिलायंस निप्पॉन निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस की सहायक कंपनी बन गयी है।
जानकारी के लिए बता दें कि निप्पॉन लाइफ ने 2012 में पहली बार रिलायंस निप्पॉन में हिस्सेदारी खरीदी थी। इसके बाद कंपनी ने धीरे-धीरे अपनी हिस्सेदारी बढ़ायी, जो अब 53.46% हो गयी है।
हालाँकि इस खबर का रिलायंस निप्पॉन लाइफ के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ रहा है। बीएसई में रिलायंस निप्पॉन लाइफ का शेयर 251.10 पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सुबह 254.00 रुपये पर खुल कर 259.00 रुपये तक चढ़ा। करीब 12 बजे कंपनी का शेयर 5.50 रुपये या 2.19% की वृद्धि के साथ 256.60 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 15,703.92 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 259.65 रुपये और निचला स्तर 120.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 27 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख