शेयर मंथन में खोजें

ठेका मिलने से उछला बीएचईएल (BHEL) का शेयर

सरकारी कंपनी बीएचईएल (BHEL) के शेयर में 5.5% शानदार तेजी देखने को मिल रही है।

कंपनी को सरकारी बिजली वितरण कंपनी एनटीपीसी (NTPC) से 2,500 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। ठेके के तहत 13 कोयला आधारित इकाइयों के लिए ग्रिप गैस डिसल्फराइजेशन (एफडीजी) सिस्टम की आपूर्ति और स्थापना की जानी है। यह इकाइयाँ छत्तीसगढ़ में 2,600 मेगावाट कोरबा संयंत्र और तेलंगाना में 2,100 मेगावाट रामगुंडम संयंत्र में स्थित हैं।
इस खबर से बीएचईएल के शेयर को काफी सहारा मिल रहा है। बीएसई में बीएचईएल का शेयर 49.95 पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सुबह 50.65 रुपये पर खुल कर 55.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब सवा 12 बजे कंपनी का शेयर 2.75 रुपये या 5.51% की वृद्धि के साथ 52.70 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 18,350.47 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 83.25 रुपये और निचला स्तर 46.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 27 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख