शेयर मंथन में खोजें

एनएसई (NSE) स्ट्राइड्स फार्मा (Strides Pharma) को एफऐंडओ सेगमेंट से करेगा बाहर

प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज एनएसई (NSE) दवा कंपनी स्ट्राइड्स फार्मा (Strides Pharma) को फ्यूचर ऐंड ऑप्शंस (एफऐंडओ) कॉन्ट्रैक्ट से बाहर करने जा रहा है।

डेरिवेटिव सेगमेंट में बने रहने के लिए जरूरी मानदंडों को पूरा न कर पाने के कारण स्ट्राइड्स फार्मा 01 नवंबर से एफऐंडओ कॉन्ट्रैक्ट से बाहर हो जायेगी। हालाँकि एक्सपायरी महीनों अगस्त 2019, सितंबर 2019 और अक्टूबर 2019 के मौजूदा असमाप्त कॉन्ट्रैक्ट इनकी संबंधित समाप्ति तक कारोबार के लिए उपलब्ध रहेंगे। साथ ही इन महीनों के लिए नये कॉन्ट्रैक्ट भी पेश किये जायेंगे।
एनएसई ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि इन प्रतिभूतियों में कोई भी कॉन्ट्रैक्ट 01 नवंबर 2019 से व्यापार के लिए उपलब्ध नहीं होगा।
इस खबर का स्ट्राइड्स फार्मा के शेयर पर नकारात्मक असर पड़ता दिख रहा है। बीएसई में स्ट्राइड्स फार्मा का शेयर 389.70 पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सुबह 389.50 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 375.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। करीब पौने 1 बजे कंपनी का शेयर 11.20 रुपये या 2.87% की कमजोरी के साथ 378.50 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,389.45 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 550.40 रुपये और निचला स्तर 337.85 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 27 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख