शेयर मंथन में खोजें

निदेशक मंडल की मंजूरी से चढ़ा कजारिया सेरामिक्स (Kajaria Ceramics) का शेयर

सेंसेक्स में 159 अंकों की तेजी के बीच कजारिया सेरामिक्स (Kajaria Ceramics) के शेयर में 1% से मजबूती है।

कजारिया सेरामिक्स के निदेशक मंडल ने कजारिया टाइल्स (Kajaria Tiles), सहायक कंपनी, के कंपनी के साथ विलय को मंजूरी दे दी है। 31 मार्च 2019 को कजारिया टाइल्स की शुद्ध संपत्ति 10.48 करोड़ रुपये की थी।
दूसरी ओर बीएसई में कजारिया सेरामिक्स का शेयर 487.60 पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सुबह हल्की बढ़ोतरी के साथ 489.95 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 499.50 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब सवा 1 बजे कंपनी के शेयरों में 6.70 रुपये या 1.37% की मजबूती के साथ 494.30 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 7,836.25 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 648.85 रुपये और निचला स्तर 316.20 रुपये रहा है।
कजारिया सेरामिक्स एक टाइल कंपनी है जो सेरामिक, पॉलिश और चमकता हुए विट्रीफाइड टाइल्स का उत्पादन और कारोबार करती है। (शेयर मंथन, 27 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख