शेयर मंथन में खोजें

करीब 9% लुढ़का यस बैंक (Yes Bank) का शेयर

निजी क्षेत्र में देश के चौथे सबसे बड़े बैंक यस बैंक (Yes Bank) के शेयर में 9% की कमजोरी देखने को मिल रही है।

बैंक ने घोषणा की है कि 30 अगस्त को बैंक का निदेशक मंडल इक्विटी शेयर जारी करके पूँजी जुटाने पर विचार करेगा।
इससे पहले यस बैंक ने हाल ही में एक क्यूआईपी इश्यू से 1,930 करोड़ रुपये जुटाये थे। बैंक का क्यूआईपी इश्यू 08 अगस्त को खुल कर 14 अगस्त को बंद हुआ, जिसमें बैंक ने 2 रुपये प्रति वाले 23.1 करोड़ इक्विटी शेयरों को 83.55 रुपये प्रति की दर से आवंटित करके 1,930 करोड़ रुपये जुटाये गये। इससे बैंक का कुल पूँजी पर्याप्तता अनुपात (Total Capital Adequacy Ratio) 16.2%, टीयर 1 अनुपात 11.3% और कोर इक्विटी टीयर 1 अनुपात 8.6% हो गया, जो यह सुनिश्चित करता है कि बैंक नियामक सीमाओं के ऊपर अच्छी तरह पूँजीकृत है।
यस बैंक के शेयर में सुबह से ही भारी गिरावट देखने को मिली है। बीएसई में यस बैंक का शेयर 64.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह मामूली वृद्धि के साथ 65.00 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान करीब ढाई बजे 58.05 रुपये के निचले स्तर तक फिसला।
पौने तीन बजे के करीब बैंक के शेयरों में 5.70 रुपये या 8.86% की कमजोरी के साथ 58.60 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 14,919.31 करोड़ रुपये की है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 387.70 रुपये और निचला स्तर 53.15 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख