शेयर मंथन में खोजें

तो पावर फाइनेंस (Power Finance) को इसलिए मिली शेयरधारकों की मंजूरी

सरकारी कंपनी पावर फाइनेंस (Power Finance) के शेयरधारकों ने कंपनी को हरी झंडी दिखा दी है।

कंपनी को शेयरधारकों ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 70,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए मंजूरी दे दी है। पावर फाइनेंस यह पूँजी बॉन्ड, डिबेंचर, नोट्स और ऋण प्रतिभूतियाँ जारी करके जुटायेगी।
पावर फाइनेंस की मंगलवार 27 अगस्त को हुई वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों ने पूँजी जुटाने के प्रस्ताव को जरूरी बहुमत के साथ पारित कर दिया।
हालाँकि इस खबर के बावजूद पावर फाइनेंस का शेयरों में आज बिकवाली हुई है। बीएसई में कंपनी का शेयर 105.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह वृद्धि के साथ 106.05 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान करीब 3 बजे 102.55 रुपये के निचले स्तर तक फिसला।
कारोबार बंदी के समय पावर फाइनेंस का शेयर 2.30 रुपये या 2.18% की कमजोरी के साथ 103.00 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 27,166.44 करोड़ रुपये की है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 138.80 रुपये और निचला स्तर 72.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख