शेयर मंथन में खोजें

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने बढ़ायी कैरिबियन प्रीमियर लीग की टाइटल स्पॉन्सरशिप

प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट कैरिबियन प्रीमियर लीग (Caribbean Premier League) या सीपीएल की टाइटल स्पॉन्सरशिप तीन सालों के लिए बढ़ा दी है।

इस साझेदारी के विस्तार का अर्थ है कि हीरो मोटोकॉर्प, जो मोटरसाइकिल और स्कूटर की दुनिया की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी है, सीपीएल के सीजन 2022 तक अपने टाइटल प्रायोजन को जारी रखेगी।
हीरो मोटोकॉर्प 2015 से सीपीएल ट्वेंटी 20 लीग की शीर्षक प्रायोजक रही है - जिसे 'बिगेस्ट पार्टी इन स्पोर्ट' कहा जाता है।
उधर बीएसई में हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 2,610.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह गिरावट के साथ 2,607.00 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान करीब पौने 3 बजे 2,555.45 रुपये के निचले स्तर तक फिसला।
अंत में यह 41.00 रुपये या 1.57% की कमजोरी के साथ 2,569.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 51,322.82 करोड़ रुपये की है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 3,382.70 रुपये और निचला स्तर 2,228.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख