शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : इंटरग्लोब एविएशन, पिरामल एंटरप्राइजेज, हीरो मोटोकॉर्प, नेस्ले इंडिया और एलऐंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें इंटरग्लोब एविएशन, पिरामल एंटरप्राइजेज, हीरो मोटोकॉर्प, नेस्ले इंडिया और एलऐंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स शामिल हैं।

इंटरग्लोब एविएशन - इंडिगो ने विशेष समाधान के रूप में कंपनी के संस्था के अंतर्नियमों में बदलाव को मंजूरी दी।
पिरामल एंटरप्राइजेज - बोर्ड ने 3,000 करोड़ रुपये के डिबेंचर जारी करने की योजना को भविष्य में जारी करने के लिए टाल दिया।
इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस - शेयरधारकों ने वित्त वर्ष 2019-20 में 1.5 लाख करोड़ रुपये तक के डिबेंचर जारी करने की मंजूरी दी।
एलऐंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स - आईआईएफएल वेल्थ ग्रुप कंपनी के पूँजी प्रबंधन व्यवसाय का अधिग्रहण करेगा।
नेस्ले इंडिया - एनएसई 27 सितंबर से नेस्लो को निफ्टी 50 में शामिल करेगी।
हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज और जस्ट डायल निफ्टी आईटी इंडेक्स में इन्फीबीम एवेन्यूज और ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर की जगह लेंगी।
लक्ष्मी विलास बैंक - पार्थसारथी मुखर्जी ने बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में इस्तीफा दे दिया।
बालाजी अमाइंस - सहायक बालाजी स्पेशियलिटी केमिकल्स ने एथिलिडेनमाइन के लिए "रीच" पंजीकरण प्रक्रिया पूरी की।
सैटिन क्रेडिटकेयर नेटवर्क - कंपनी 120 करोड़ रुपये की राशि तक गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने के लिए 31 अगस्त को विचार करेगी।
हीरो मोटोकॉर्प - हीरो मोटोकॉर्प ने टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट कैरिबियन प्रीमियर लीग की टाइटल स्पॉन्सरशिप तीन सालों के लिए बढ़ायी।
वोडा आइडिया - कंपनी के शेयरधारकों ने शेयर पूँजी 50,000 करोड़ रुपये तक बढ़ाने के लिए हरी झंडी दिखायी। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख