शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) बेचेगा वस्तु एवं सेवा कर नेटवर्क में पूरी हिस्सेदारी

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने वस्तु एवं सेवा कर नेटवर्क (Goods & Services Tax Network) यी जीएसटीएन में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने की घोषणा की है।

बैंक विभिन्न राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को जीएसटीएन के 10 रुपये प्रति वाले 10 लाख इक्विटी शेयर (10% हिस्सेदारी) बेचेगा।
जीएसटीएन वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) के संग्रह की सुविधा देने वाला एक गैर-लाभकारी संगठन है। वित्त वर्ष 2017-18 में इसकी कुल आमदनी 170.02 करोड़ रुपये रही थी।
गौरतलब है कि 4 मई 2018 को जीएसटी परिषद की 27वीं बैठक हुई थी, जिसमें जीएसटीएन को 100% सरकारी स्वामित्व वाली इकाई में बदलने का निर्णय लिया गया था।
बीएसई में एचडीएफसी बैंक का शेयर 2,227.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़ोतरी के साथ 2,235.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 2,254.55 रुपये तक ऊपर गया है।
करीब 10 बजे बैंक के शेयरों में 22.40 रुपये या 1.01% की मजबूती के साथ 2,250.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 6,15,210.77 करोड़ रुपये है। बता दें कि पिछले 52 हफ्तों में बैंक के शेयर का सर्वाधिक भाव 2,502.90 रुपये और निचला स्तर 1,884.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख