शेयर मंथन में खोजें

तो इस कारण है अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) में 7% से ज्यादा मजबूती

अदाणी ग्रुप (Adani Group) की अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) के शेयर में 7% से ज्यादा देखने को मिल रही है।

दरअसल कंपनी एस्सेल ग्रीन एनर्जी (Essel Green Energy) और एस्सेल इन्फ्राप्रोजेक्ट्स (Essel Infraprojects) की 205 मेगावाट परिचालन सौर संपत्ति का अधिग्रहण करने जा रही है। इसी खबर का अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर पर अच्छा असर पड़ रहा है।
अदाणी ग्रीन एनर्जी ने एस्सेल ग्रीन एनर्जी और एस्सेल इन्फ्राप्रोजेक्ट्स की 205 मेगावाट परिचालन सौर परिसंपत्तियों के अधिग्रहण के लिए एक प्रतिभूति खरीद समझौता किया है, जिसका मूल्य करीब 1,300 करोड़ रुपये है। इस खरीदारी सौदे से अदाणी ग्रीन एनर्जी की स्थिति उन राज्यों और मजबूत होगी, जहाँ यह पहले से मौजूद है।
उधर बीएसई में अदाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर 43.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़ोतरी के साथ 45.55 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 47.90 रुपये तक ऊपर गया है।
करीब सवा 10 बजे कंपनी के शेयरों में 3.05 रुपये या 7.04% की मजबूती के साथ 46.40 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 7,241.39 करोड़ रुपये है। बता दें कि पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 62.70 रुपये और निचला स्तर 29.15 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख