शेयर मंथन में खोजें

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite Industries) ने शुरू की नयी सहायक कंपनी

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite Industries) ने एक नयी सहायक कंपनी का शुभारंभ किया है।

कंपनी ने पिडिलाइट ग्रुपो पूमा (Pidilite Grupo Puma) नाम से नयी सहायक इकाई का शुभारंभ किया है, जिसके जरिये यह निर्माण में प्रयुक्त सामग्री, जैसे तकनीकी मोर्टार, बिल्डिंग मैटेरियल, उच्च गुणवत्ता वाले सी 2 टाइल चिपकने वाले पदार्थों का विनिर्माण, प्रसंस्करण और व्यवसाय करेगी।
शेयरधारक समझौते के मामले में पिडिलाइट इंडस्ट्रीज पिडिलाइट ग्रुपो पूमा की 50% हिस्सेदारी और प्रबंधन नियंत्रण रखेगी।
उधर बीएसई में पिडिलाइट इंडस्ट्रीज का शेयर 1,358.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले हल्की कमजोरी के साथ 1,354.25 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 1,341.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है।
करीब साढ़े 10 बजे कंपनी के शेयरों में 13.25 रुपये या 0.98% की गिरावट के साथ 1,345.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 68,323.30 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 1,399.80 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 898.00 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 17 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख