शेयर मंथन में खोजें

कावेरी सीड (Kaveri Seed) करेगी शेयरों की वापस खरीद पर विचार

देश की प्रमुख बीज कंपनियों में से एक कावेरी सीड (Kaveri Seed) के शेयर में करीब 2% की मजबूती देखने को मिल रही है।

24 सितंबर को कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक होने जा रही है, जिसमें कंपनी के पूर्ण चुकता इक्विटी शेयरों की वापस खरीद (Buyback) पर विचार किया जायेगा।
बीएसई में कावेरी सीड का शेयर 528.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 536.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 541.95 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है, जो इसके पिछले एक महीने का शिखर है।
करीब पौने 11 बजे कंपनी के शेयरों में 9.85 रुपये या 1.86% की वृद्धि के साथ 538.40 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,398.87 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 651.25 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 376.00 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 17 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख