शेयर मंथन में खोजें

टाटा पावर (Tata Power) की इकाई ने संयुक्त उद्यम में हिस्सा बेचने के लिए किया करार

देश की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड विद्युत यूटिलिटी कंपनी टाटा पावर (Tata Power) की सहायक कंपनी खोपोली इन्वेस्टमेंट्स (Khopoli Investments) ने सेनेर्जी (Cennergi) में अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए करार किया है।

सेनेर्जी खोपोली और एक्सजैरो रिसोर्सेज (Exxaro Resources) का संयुक्त उद्यम है, जिसमें खोपोली 50% की हिस्सेदार है।
खोपोली ने अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने के लिए एक्सजैरो रिसोर्सेज के साथ 10.6 करोड़ डॉलर का करार किया है। सेनेर्जी दक्षिणा अफ्रीका की प्रमुख कोयला खनन कंपनी है।
दूसरी तरफ बीएसई में टाटा पावर का शेयर 64.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मामूली गिरावट के साथ 64.25 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 63.45 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है।
करीब पौने 12 बजे कंपनी के शेयरों में 0.75 रुपये या 1.17% की कमजोरी के साथ 63.60 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 17,202.36 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 86.15 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 50.40 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 17 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख