शेयर मंथन में खोजें

3.5% की गिरावट के साथ बंद हुआ केडीडीएल (KDDL) का शेयर

आज वैश्विक घड़ी डायल निर्माता कंपनी केडीडीएल (KDDL) के शेयर में 3.5% की गिरावट दर्ज की गयी।

केडीडीएल की सहायक कंपनी इथॉस (Ethos) ने मुम्बई के पैलेडियम मॉल में हुबोट बुटीक खोला है। 746 वर्ग फीट में फैला यह बुटीक इथॉस और लक्जरी टाइम (Luxury Time) का संयुक्त उद्यम है।
इथॉस ने चंडीगढ़ में स्थित अपना एक स्टोर बंद भी किया है। हालाँकि कंपनी ने स्टोर बंद करने का कारण नहीं बताया है। इससे कंपनी के संचालित स्टोरों की संख्या 53 रह गयी है।
दूसरी तरफ बीएसई में केडीडीएल का शेयर 338.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 351.75 रुपये पर खुला, मगर बाजार में गिरावट के बीच 326.55 रुपये के निचले स्तर तक फिसला।
अंत में यह 11.95 रुपये या 3.53% की कमजोरी के साथ 326.55 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 379.90 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 535.85 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 296.40 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 17 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख