शेयर मंथन में खोजें

बाजार में भारी गिरावट के बावजूद एस्सेल प्रोपैक (Essel Propack) में मजबूती

बाजार में जोरदार गिरावट के बावजूद वैश्विक ट्यूब-पैकेजिंग कंपनी एस्सेल प्रोपैक (Essel Propack) का शेयर 1% से अधिक बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ।

कंपनी ने आज 50 करोड़ रुपये की धनराशि जुटायी। कंपनी ने यह धनराशि प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर वाणिज्यिक पत्र जारी करके हासिल की है। कंपनी द्वारा जारी किये गये वाणिज्यिक पत्रों पर 5.85% की कूपन दर है। ये वाणिज्यिक पत्र 17 नवंबर 2019 को मैच्योर होंगे। एस्सेल प्रोपैक इन्हें कहीं भी सूचीबद्ध नहीं करेगी।
दूसरी तरफ बीएसई में एस्सेल प्रोपैक का शेयर 106.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 107.45 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान करीब 10 बजे 108.20 रुपये के स्तर तक ऊपर गया।
अंत में यह 1.35 रुपये या 1.27% की मजबूती के साथ 107.70 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,396.91 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 138.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 78.85 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 17 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख