शेयर मंथन में खोजें

प्राज इंडस्ट्रीज (Praj Industries) ने बंद की सहायक कंपनी

प्राज इंडस्ट्रीज (Praj Industries) ने 11 सितंबर से अपनी एक सहायक कंपनी बंद कर दी है।

विकास और परियोजना इंजीनियरिंग कंपनी ने कारोबारी कारणों से प्राज इंडस्ट्रीज (नामीबिया) को बंद कर दिया। कंपनी ने इससे ज्यादा सहायक इकाई को बंद करने के पीछे कारण नहीं बताये हैं।
बीएसई में प्राज इंडस्ट्रीज का शेयर 119.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 119.90 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 123.65 रुपये के पिछले एक महीने के शिखर तक चढ़ा। मगर इसके बाद बाजार में गिरावट के चलते कंपनी के शेयर में भी कमजोरी आयी, जिससे यह 114.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसला।
अंत में प्राज इंडस्ट्रीज का शेयर 3.25 रुपये या 2.72% की कमजोरी के साथ 116.05 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,121.97 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 168.00 रुपये और निचला स्तर 82.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 17 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख