शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : बजाज फाइनेंस, हिंडाल्को, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, एनसीसी और कॉफी डे

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें बजाज फाइनेंस, हिंडाल्को, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, एनसीसी और कॉफी डे शामिल हैं।

बजाज फाइनेंस - कंपनी के बोर्ड ने क्यूआईपी इश्यू के जरिये 8,500 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी दी।
हिंडाल्को - उभरते बाजारों की श्रेणी में डॉव जोंस सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स (डीजेएसआई) 2019 पर हिंडाल्को ने शुरुआत की।
कॉफी डे - कंपनी ने जीवी टेकपार्क में निवेश के लिए ब्लैकस्टोन समूह और सलारपुरिया सत्व समूह से संबंधित इकाइयों के साथ समझौते किये।
डीएचएफएल - कंपनी एनसीडी पर कुल 256 करोड़ रुपये के ब्याज के भुगतान में चूकी।
अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स - कंपनी ने हरियाणा के रेवाड़ी में 407 करोड़ रुपये का ठेका हासिल किया।
गुजरात अल्कलीज - कंपनी ने चरनका में 20 मेगावाट एसी सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना का काम पूरा कर लिया है।
सनटेक रियल्टी - मिश्रित उपयोग के विकास के लिए कंपनी ने मुम्बई में प्रीमियम परियोजना का अधिग्रहण किया।
बालमेर लॉरी - कंपनी ने बोनस शेयर के इश्यू का निर्णय टाल दिया।
एनसीसी - आदित्य बिड़ला सन लाइफ एमएफ ने कंपनी में 2.2% हिस्सेदारी खरीदी।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा - कंपनी ने महिंद्रा बांग्लादेश में 100% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया। (शेयर मंथन, 18 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख