शेयर मंथन में खोजें

माइंडट्री (Mindtree) ने लंदन में खोला नया यूरोपीय मुख्यालय

प्रमुख बहुराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी और आउटसोर्सिंग कंपनी माइंडट्री (Mindtree) ने लंदन में नया यूरोपीय मुख्यालय खोला है।

हालाँकि इस सकारात्मक खबर के बावजूद माइंडट्री का शेयर कमजोर स्थिति में है।
वैश्विक प्रौद्योगिकी सेवाओं और डिजिटल परिवर्तन कंपनी माइंडट्री का नया कार्यालय पहले यूरोपीय डिजिटल पम्पकिन इनोवेशन हब (European Digital Pumpkin Innovation Hub) से लैस है, जिसका उद्देश्य ग्राहकों को डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सफलता की राह खोजना और डिजाइन करना है।
अपने नये यूरोपीय मुख्यालय की स्थापना के जरिये माइंडट्री अपने यूरोप-आधारित ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए बेहतर स्थिति में पहुँच जायेगी।
उधर बीएसई में माइंडट्री का शेयर 699.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 704.00 रुपये पर खुलने के बाद सुबह से ही दबाव में है। करीब सवा 12 बजे माइंडट्री के शेयरों में 2.65 रुपये या 0.38% की कमजोरी के साथ 697.30 रुपये के स्तर पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 11,475.58 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,152.65 रुपये और निचला स्तर 652.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख