शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने घटाये वाहनों के दाम, शेयर कमजोर

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपने विभिन्न मॉडलों की कीमतों में 5,000 रुपये तक की कटौती की है।

मारुति सुजुकी के मुताबिक ऑटोमोबाइल उद्योग में माँग को पुनर्जीवित करने के लिए सरकार की पहल का स्वागत करते हुए कंपनी ने उपभोक्ताओं को कॉर्पोरेट कर कटौती का लाभ सक्रिय और स्वैच्छिक रूप से पहुँचाने की घोषणा की है।
कंपनी ने जिन मॉडलों के दाम घटाये हैं, उनमें ऑल्टो 800, ऑल्टो के10, स्विफ्ट डीजल, सेलेरियो, बलेनो डीजल, इग्निस, डिजायर डीजल, टूर एस डीजल, विटारा ब्रेजा और एस-क्रॉस शामिल हैं। वाहनों के घटे हुए दाम 25 सितंबर से प्रभाव में आ चुके हैं। कंपनी को आशा है कि मूल्य में कटौती से उपभोक्ताओं की खरीदारी लागत में कमी आयेगी, खास कर प्रवेश स्तरीय उपभोक्ताओं की।
साथ ही त्योहारी सत्र के करीब की गयी इस घोषणा से ग्राहकों की भावना को बढ़ावा मिलेगा और माँग बढ़ाने के लिए बाजार को पुनर्जीवित करने में मदद करेगी।
बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर 7,009.65 पिछले बंद स्तर की तुलना में सुबह 6,990.00 रुपये पर खुल कर 6,764.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है।
करीब साढ़े 11 बजे कंपनी के शेयरों में 236.60 रुपये या 3.38% की गिरावट के साथ 6,773.05 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार की पूँजी 2,04,600.34 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 8,085.05 रुपये और निचला स्तर 5,447.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख