शेयर मंथन में खोजें

बाजार में गिरावट के बीच दबाव में एम्फैसिस (Mphasis)

आज सुबह से ही बाजार में बिकवाली का माहौल दिख रहा है और आईटी सेवा प्रदाता कंपनी एम्फैसिस (Mphasis) का शेयर भी दबाव में है।

एम्फैसिस का शेयर सुबह बीएसई में 966.00 रुपये के पिछले बंद भाव पर ही खुला। शुरू में केवल 967.00 रुपये तक गया, मगर चंद मिनटों में लाल निशान में आने के बाद से यह दोबारा हरे निशान में नहीं आ सका है। अभी तक के सत्र में एम्फैसिस के शेयर का निचला स्तर 955.40 रुपये रहा है।
करीब ढाई बजे कंपनी के शेयरों में 3.70 रुपये या 0.38% की कमजोरी के साथ 962.30 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार की पूँजी 17,932.73 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,199.60 रुपये और निचला स्तर 855.00 रुपये रहा है।
बता दें कि एम्फैसिस ने इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है। कंपनी के निदेशक मंडल की ईएसओपी मुआवजा समिति ने बीते सोमवार को कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना 2016 के तहत कर्मचारी स्टॉक विकल्पों का इस्तेमाल करने पर 2,960 शेयरों का आवंटन किया। (शेयर मंथन, 25 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख