शेयर मंथन में खोजें

बायोकॉन (Biocon) : सहायक कंपनी में हिस्सेदारी बेचने की योजना नहीं

देश की सबसे बड़ी बायोफार्मास्युटिकल (Biopharmaceutical) बायोकॉन (Biocon) ने अपनी सहायक कंपनी बायोकॉन बायोलॉजिक्स इंडिया (Biocon Biologics India) में हिस्सेदारी बेचने पर विचार की खबरों को काल्पनिक बताया है।

करीब एक महीने पहले खबर आयी थी कि कुछ घरेलू और विदेशी कंपनियाँ बायोकॉन बायोलॉजिक्स इंडिया में हिस्सेदारी खरीद सकती हैं। इन कंपनियों में सिंगापुर की निवेश कंपनी टेमासेक (Temasek) और होमग्रोन प्राइवेट इक्विटी फंड ट्रू नॉर्थ (True North) के साथ कनैडियन पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड (Canadian Pension Plan Investment Board) के नाम सामने आये थे।
मगर अब बायोकॉन ने बायोकॉन बायोलॉजिक्स इंडिया में हिस्सेदारी बेचने की खबर को गलत बताया है।
दूसरी तरफ बायोकॉन के शेयर में सुबह से ही कमजोरी है। बीएसई में बायोकॉन का शेयर 224.45 पिछले बंद स्तर की तुलना में 224.85 रुपये पर खुला। मगर शुरुआती कारोबार में ही कंपनी के शेयर का रुख नीचे की ओर मुड़ गया। अभी तक के सत्र में इसका निचला स्तर 216.60 रुपये रहा है, जो इसके पिछले एक महीने का न्यूनतम भाव है।
करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयरों में 5.85 रुपये या 2.61% की कमजोरी के साथ 218.60 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार की पूँजी 26,232.00 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 359.18 रुपये और निचला स्तर 211.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख