शेयर मंथन में खोजें

यस कैपिटल (Yes Capital) ने घटायी यस बैंक (Yes Bank) में हिस्सेदारी

यस कैपिटल (Yes Capital) ने यस बैंक (Yes Bank) में 1.8% हिस्सेदारी बेच दी है।

यस कैपिटल यस बैंक के प्रमोटर ग्रुप का हिस्सा है। यस बैंक की हिस्सेदारी बेच कर प्राप्त पूँजी का इस्तेमाल फ्रैंक्लिन टेम्प्लेटन एसेट मैनेजमेंट (Franklin Templeton Asset Management) की विभिन्न योजनाओं द्वारा यस कैपिटल के सब्सक्राइब किये गये डिबेंचरों के पूर्व-भुगतान के लिए किया जायेगा।
इससे प्रमोटर/प्रमोटर ग्रुप की यस बैंक में हिस्सेदारी 13.4% रह गयी है, जो आरबीआई के 15% के विनियामक स्तरों के अंतर्गत है। यस कैपिटल की इससे पहले यस बैंक में 3.26% हिस्सेदारी थी, जो अब 1.46% रह गयी है।
इससे पहले एक अन्य प्रमोटर इकाई मॉर्गन क्रेडिट्स (Morgan Credits) ने यस बैंक में 2.3% हिस्सेदारी बेची थी।
दूसरी तरफ बीएसई में यस बैंक का शेयर 51.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 50.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 48.40 रुपये के निचले स्तर तक फिसला, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का न्यूनतम भाव भी है।
अंत में बैंक का शेयर 2.25 रुपये या 4.41% की कमजोरी के साथ 48.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 12,445.62 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 285.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 27 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख