शेयर मंथन में खोजें

आईटीआई (ITI) ने सरकारी कंपनियों के लिए शुरू की क्लाउड सेवाएँ (Cloud Services)

दूरसंचार उपकरणों की निर्माता आईटीआई (ITI) ने देश में केंद्रीय और राज्य सरकार की इकाइयों, बैंकों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, छोटे और मध्यम उद्यमों और स्टार्ट-अप्स के लिए अपनी क्लाउड सेवाएँ (Cloud Services) शुरू की हैं।

आईटीआई डेटा सेंटर की क्लाउड सेवाओं से पीएसयू बैंकों, केंद्र और राज्य सरकार के उपक्रमों, बहुराष्ट्रीय निगमों, कॉर्पोरेट्स और बड़े उद्यमों को अपने डेटा को देश के भीतर स्थित करने में मदद मिलेगी।
आईटीआई की नयी पेश की गयी क्लाउड सेवाओं में सेवा के रूप में इन्फ्रास्ट्रक्चर, सेवा के रूप में प्लेटफॉर्म, सेवा के रूप में सॉफ्टवेयर और सेवा के रूप में संग्रहण शामिल हैं।
डेटा सेंटर से इन सेवाओं के लिए आईटीआई ने कनेक्टिविटी आईटी सॉल्यूशंस के साथ समझौता भी किया है, जिसमें आईटीआई अपनी डेटासेंटर सुविधा में क्लाउड की मेजबानी करेगी, जबकि सीएस क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर आरऐंडडी (अनुसंधान और विकास) क्षमताओं और तकनीकी जनशक्ति के जरिये सहयोग करेगी।
दूसरी तरफ बीएसई में आईटीआई का शेयर 83.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 84.60 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 82.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। अंत में आईटीआई का शेयर 1.65 रुपये या 1.97% की कमजोरी के साथ 82.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 7,382.31 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 116.80 रुपये और निचला स्तर 56.15 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 27 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख