शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : एचसीएल टेक, डीएलएफ, यस बैंक, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज और बैंक ऑफ इंडिया

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें एचसीएल टेक, डीएलएफ, यस बैंक, डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज और बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं।

आज तिमाही नतीजे - यस बैंक, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, वी-मार्ट रिटेल, जेके लक्ष्मी सीमेंट, जीआईसी हाउसिंग फाइनेंस
जिंदल सॉ - कंपनी का तिमाही मुनाफा 97.18 करोड़ रुपये से बढ़ कर 301 करोड़ रुपये हो गया।
एलजी बालकृष्णन - जुलाई-सितंबर तिमाही मुनाफा 23.6% की बढ़ोतरी के साथ 36.5 करोड़ रुपये रहा।
ब्लू डार्ट - कंपनी का तिमाही मुनाफा 35% गिर कर 14.6 करोड़ रुपये रह गया।
डीएलएफ - कंपनी ने डिबेंचरों के लिए 345 करोड़ रुपये के ब्याज का भुगतान किया।
इलाहाबाद बैंक - बैंक ने आरबीआई रेपो रेट से जुड़े उत्पादों की ब्याज दर में कटौती की।
एस्टर डीएम - सहायक कंपनी के माध्यम से प्रीमियम हेल्थकेयर में 80% हिस्सेदारी खरीदने के लिए समझौता किया।
गार्डन रीच - कंपनी का तिमाही मुनाफा 4 गुने से अधिक 59 करोड़ रुपये रहा।
लॉरस लैब्स - मुनाफा 16.2 करोड़ रुपये से बढ़ कर 56.6 करोड़ रुपये रहा।
अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स - अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स को 521.71 करोड़ रुपये के नये ठेके मिले।
एचसीएल टेक - एचसीएल टेक ने एक समर्पित गूगल क्लाउड व्यापार इकाई शुरू की। (शेयर मंथन, 01 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख