शेयर मंथन में खोजें

इंडियन ऑयल (Indian Oil) के मुनाफे में 82.6% की गिरावट

2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही के मुकाबले 2019 की समान तिमाही में सरकारी तेल-गैस कंपनी इंडियन ऑयल (Indian Oil) के मुनाफे में 82.65% की गिरावट दर्ज की गयी।

कंपनी का मुनाफा 3,246.93 करोड़ रुपये से घट कर 5.6342 करोड़ रुपये रह गया। इंडियन ऑयल के मुनाफे में भारी गिरावट के पीछे फोरेक्स और इन्वेंट्री में गिरावट बताया जा रहा है। साल दर साल आधार पर ही जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी की शुद्ध आमदनी 1,51,566.60 करोड़ रुपये के मुकाबले 12.66% लुढ़ कर 1,32,375.69 करोड़ रुपये रह गयी।
गौरतलब है कि कंपनी का औसत सकल रिफाइनिंग मार्जिन (जीआरएम) 8.45 डॉलर प्रति बैरल के मुकाबले गिर कर 2.69 डॉलर प्रति बैरल रह गया।
दूसरी ओर बीएसई में इंडियन ऑयल का शेयर 147.10 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में सुबह हल्की बढ़त के साथ 147.90 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 144.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा।
अंत में यह 0.30 रुपये या 0.20% की कमजोरी के साथ 146.80 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,42,569.37 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में इसके शेयर का शिखर 170.40 रुपये और न्यूनतम भाव 116.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 31 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख