व्यावसायिक गाड़ियां बनाने वाली कंपनी अशोक लेलैंड ने सोमवार को एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी को 1560 ट्रकों के लिए ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर लॉजिस्टिक कंपनी वीआरएल (VRL) लॉजिस्टिक्स लिमिटेड से मिली है।
कंपनी को यह ऑर्डर AVTR 3120 और AVTR 4420 TT ट्रक के मॉडल के लिए मिला है। इन मॉडल्स में सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं, जिससे वीआरएल (VRL) लॉजिस्टिक्स की कार्यक्षमता और मुनाफे में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। यह कंपनी के गाड़ियों के बढ़ते संख्या के कारण है। हालाकि कंपनी ने ऑर्डर से जुड़ी वित्तीय जानकारियां साझा नहीं की है। अशोक लेलैंड और वीआरएल (VRL) लॉजिस्टिक्स के बीच लंबी अवधि के लिए समझौता हो रखा है।
अशोक लेलैंड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी शीणु अग्रवाल ने कहा कि पिछले कई सालों से दोनों कंपनियां मिलकर काम कर रही हैं। नए उत्पाद और सुविधाओं को विकसित करने की दिशा में साथ मिलकर काम कर रही है। ऑर्डर के तहच डिलिवर किए जाने वाले ट्रक आधुनिक सुविधाएं और तकनीक से लैस हैं। इससे वीआरएल लॉजिस्टिक्स को रख-रखाव के समय में कमी आएगी। कार्यक्षमता में बढ़ोतरी के साथ मुनाफे में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। अशोक लेलैंड का शेयर बीएसई (BSE) 0.33% चढ़ कर 138.45 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुआ।
(शेयर मंथन 17 अप्रैल,2023)
Add comment