शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) को मिलेगी 5830 के स्तर पर बाधा : कुणाल सरावगी (Kunal Saraogi)

सकारात्मक वैश्विक संकेतों की वजह से भारतीय शेयर बाजार अभी मजबूत दिख रहा, लेकिन मुझे बाजार एक सीमित दायरे में ही नजर आ रहा है।
आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 5750-5850 के बीच रह सकता है। निफ्टी को 5830 के स्तर पर कड़ी बाधा का सामना करना पड़ेगा, जबकि इसे 5680 पर मजबूत सहारा मिल रहा है। 
कारोबारियों के लिए मेरी सलाह है कि अभी चुनिंदा कंपनियों के शेयरों में ही कारोबार करें। निवेशक भी कंपनियों का चुनाव करके खरीदारी करें।
क्षेत्रों के लिहाज से बैंक और आईटी ठीक नजर आ रहे हैं, जबकि धातु, रियल एस्टेट और पावर कमजोर दिख रहे हैं। निवेशकों को सलाह है कि पीएफसी के शेयर में मध्यम अवधि के लिहाज से खरीदारी की जा सकती है। पीएफसी के शेयर को मौजूदा भाव पर खरीदें और लक्ष्य 240 रुपये का रखें। इसमें घाटा काटने का स्तर 185 रुपये का होगा। मैकलॉयड रसेल के शेयर में भी मौजूदा स्तर पर खरीदारी करें। इसमें घाटा काटने का स्तर 360 रुपये और लक्ष्य भाव 410 रुपये का होगा। कुणाल सरावगी, तकनीकी विश्लेषक (Kunal Saraogi, Technical Analyst)
(शेयर मंथन, 06 मार्च 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख