शेयर मंथन में खोजें

अप्रैल निफ्टी (Nifty) निपटेगा 5900 के ऊपर : कुणाल सरावगी (Kunal Saraogi)

भारतीय शेयर बाजार की दिशा सकारात्मक नजर आ रही है।
मुझे तकनीकी रूप से बाजार ऊपर जाता दिख रहा है और आने वाले दिनों में निफ्टी 6050 तक जा सकता है। आज अप्रैल वायदा सीरीज का निपटान है। मेरा मानना है कि अप्रैल निफ्टी का निपटान 5900 के ऊपर होगा। 
क्षेत्रों के लिहाज से बैंक, धातु, रियल्टी और ऑटो ठीक नजर आ रहे हैं, जबकि दवा, तेल-गैस और आईटी कमजोर दिख रहे हैं। निवेशकों को सलाह है कि डीएलएफ के शेयर में मध्यम अवधि यानी 1-2 महीने के लिहाज से खरीदारी की जा सकती है। डीएलएफ के शेयर को मौजूदा भाव पर खरीदें और लक्ष्य 270 रुपये का रखें। एचडीएफसी बैंक के शेयर में भी मौजूदा स्तर पर खरीदारी करें। इसमें घाटा काटने का स्तर 660 रुपये और लक्ष्य भाव 770 रुपये का होगा। लंबी अवधि के नजरिये से पैंटालून रिटेल और बेयर क्रॉपसाइंस के शेयरों में खरीदारी करें। कुणाल सरावगी, तकनीकी विश्लेषक (Kunal Saraogi, Technical Analyst)
(शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख