शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) को 5950 पर मजबूत सहारा : कुणाल सरावगी (Kunal Saraogi)

भारतीय शेयर बाजार अभी सकारात्मक नजर आ रहा है और निफ्टी का दायरा 6040-6150 के बीच रह सकता है।
मेरा कहना है कि अगर निफ्टी 6150 के बाधा स्तर को तोड़ देता है, तो इसे 6220 के स्तर पर दूसरी बाधा का सामना करना पड़ेगा। इसके बाद यह इस स्तर को पार कर लेता है, तब निफ्टी में नये ऊपरी स्तर देखने को मिल सकते है। इसके विपरित निफ्टी 5950 के स्तर से नीचे फिसलता है, तो इसका अगला लक्ष्य 5750 का होगा। अभी घरेलू बाजार को डॉलर की ओर से दबाव का सामना करना पड़ रहा है। 
क्षेत्रों के लिहाज से बैंक, रियल्टी और ऑटो ठीक नजर आ रहे हैं, जबकि दवा कमजोर दिख रहा है। निवेशकों को सलाह है कि टाटा मोटर्स के शेयर में छोटी अवधि के लिहाज से खरीदारी की जा सकती है। टाटा मोटर्स के शेयर को मौजूदा भाव पर खरीदें और लक्ष्य 355 रुपये का रखें। इसमें घाटा काटने का स्तर 310 रुपये का होगा। इंडसइंड बैंक के शेयर में भी मौजूदा स्तर पर खरीदारी करें। इसमें घाटा काटने का स्तर 510 रुपये और लक्ष्य भाव 565 रुपये का होगा। कुणाल सरावगी, तकनीकी विश्लेषक (Kunal Saraogi, Technical Analyst)
(शेयर मंथन, 31 मई 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख