शेयर मंथन में खोजें

घरेलू बाजार की नजर मौद्रिक नीति पर : विजय चोपड़ा (Vijay Chopra)

भारतीय शेयर बाजार आज सकारात्मक नजर आ रहा है और निफ्टी (Nifty) का दायरा 5830-5950 के बीच रह सकता है।

मेरा मानना है कि निफ्टी को 5950 के स्तर पर कड़ी बाधा मिल रही है। निफ्टी के लिए 6000 का स्तर तोड़ पाना कठिन नजर आ रहा है। बाजार की नजर मौदिक नीति की घोषणा पर लगी हुई है। इसके बाद बाजार बजट को लेकर सचेत हो जायेगा। दिसंबर महीने के अंतिम हफ्ते में एफआईआई छुट्टी के मूड में आ जाते हैं। इसका असर घरेलू बाजार पर दिख सकता है।
मुझे ऑटो और धातु क्षेत्र मजबूत नजर आ रहे हैं, जबकि बैंक क्षेत्र कमजोर लग रहा है। छोटी अवधि के लिए टाटा मोटर्स, मदरसनसूमी, आईएफसीआई, बॉम्बे रेयॉन और आरकॉम में खरीदारी की जा सकती है। विजय चोपड़ा, हेड (पार्टनर नेटवर्क्स), फुलर्टन सिक्योरिटीज (Vijay Chopra, Head - Partner Networks, Fullerton Securities)
(शेयर मंथन, 13 दिसंबर 2012)1

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख