शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) को 6020 पर मजबूत समर्थन : विजय चोपड़ा (Vijay Chopra)

भारतीय शेयर बाजार आज सपाट से सकारात्मक नजर आ रहा है और निफ्टी (Nifty) का दायरा 6020-6080 के बीच रह सकता है।

मेरा मानना है कि अगर निफ्टी 6080 के ऊपर जाता है, तो 6100 तक जा सकता है। निफ्टी को 6020 के स्तर पर मजबूत सहारा मिल रहा है।
मुझे बैंक और इन्फ्रा क्षेत्र मजबूत नजर आ रहे हैं। अगर खास शेयरों की बात करें, तो महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंस, बैंक ऑफ बडौदा, बैंक ऑफ इंडिया,  यूनाइटेड ब्रेवरीज और मैकडॉवल अच्छे दिख रहे हैं। निवेशकों को सलाह है कि स्ट्राइड्स ऑर्कोलैब और लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में छोटी अवधि के लिहाज से खरीदारी की जा सकती है। विजय चोपड़ा, हेड (पार्टनर नेटवर्क्स), फुलर्टन सिक्योरिटीज (Vijay Chopra, Head - Partner Networks, Fullerton Securities)
(शेयर मंथन, 23 जनवरी 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!