शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) 5680-5780 के दायरे में : विजय चोपड़ा (Vijay Chopra)

सकारात्मक वैश्विक संकेतों की वजह से भारतीय शेयर बाजार आज मजबूत नजर आ रहा है और निफ्टी (Nifty) का दायरा 5680-5780 के बीच रह सकता है। 
मेरा कहना है कि अभी चुनिंदा कंपनियों के शेयरों पर नजर रखना अच्छी रणनीति होगी। 
क्षेत्रों के लिहाज से दवा, एफएमसीजी, आईटी और बैंक ठीक नजर आ रहे हैं। अगर खास शेयरों की बात करें, तो टाटा मोटर्स, नैटको फार्मा, अरबिंदो फार्मा और महिंद्रा सत्यम मध्यम अवधि के लिए अच्छे दिख रहे हैं। निवेशकों को सलाह है कि रिलायंस के शेयर में छोटी अवधि के लिहाज से खरीदारी की जा सकती है। रिलायंस के शेयर को 825 रुपये के आसपास खरीदें और लक्ष्य भाव 840 रुपये का रखें। इसमें घाटा काटने का स्तर 810 रुपये का होगा। विजय चोपड़ा, हेड (पार्टनर नेटवर्क्स), फुलर्टन सिक्योरिटीज (Vijay Chopra, Head - Partner Networks, Fullerton Securities)
(शेयर मंथन, 05 मार्च 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!