शेयर मंथन में खोजें

सितंबर निफ्टी (Nifty) निपटेगा 5850-5950 के बीच : विजय चोपड़ा (Vijay Chopra)

भारतीय शेयर बाजार अभी सीमित दायरे में नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 5850-5950 के बीच रह सकता है।
मेरा कहना है कि रुपये को लेकर घरेलू बाजार में अभी भी चिंता कायम है। आज सितंबर वायदा सीरीज का निपटान (एक्सपायरी) है। मेरा मानना है कि सितंबर निफ्टी का निपटान 5850-5950 के बीच हो सकता है।
क्षेत्रों के लिहाज से कैपिटल गुड्स, पावर और आईटी ठीक नजर आ रहे हैं। अगर आईटी क्षेत्र के खास शेयरों की बात करें, तो एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टाटा ग्लोबल मजबूत दिख रहे हैं। निवेशकों को मेरी राय है कि सितंबर वायदा सीरीज के निपटान (एक्सपायरी) के बाद नया निवेश करने की योजना बनायें। विजय चोपड़ा, निवेश सलाहकार (Vijay Chopra, Investment Advisor)
(शेयर मंथन, 26 सितंबर 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!