शेयर मंथन में खोजें

अक्टूबर निफ्टी (Nifty) निपटेगा 6150-6200 के बीच : विजय चोपड़ा (Vijay Chopra)

भारतीय शेयर बाजार अभी एक सीमित दायरे में नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 6080-6200 के बीच रह सकता है।
मेरा कहना है कि आज आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक के तिमाही नतीजे आने वाले हैं। इस पर घरेलू बाजार की नजर लगी हुई है। अगले हफ्ते अक्टूबर वायदा सीरीज का निपटान (एक्सपायरी) है। मेरा मानना है कि अक्टूबर निफ्टी का निपटान 6150-6200 के बीच हो सकता है।
क्षेत्रों के लिहाज से आईटी और दवा ठीक नजर आ रहे हैं। अगर खास शेयरों की बात करें, तो अबान ऑफशोर के शेयर को मौजूदा भाव पर छोटी अवधि के लिए खरीदें। इसका लक्ष्य भाव 240 रुपये का होगा, जबकि घाटा काटने का स्तर 225 रुपये है। छोटी अवधि के लिए जीवीके पावर को मौजूदा भाव पर खरीदें और 10 रुपये का लक्ष्य रखें। इसमें घाटा काटने का स्तर 7 रुपये है। एचसीएल टेक्नोलॉजीज में भी छोटी अवधि के लिए खरीदारी की सलाह है। इसका लक्ष्य 1100 रुपये है, जबकि घाटा काटने का स्तर 1060 रुपये है। विजय चोपड़ा, निवेश सलाहकार (Vijay Chopra, Investment Advisor)
(शेयर मंथन, 25 अक्टूबर 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!