शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) को 5950 का मजबूत सहारा : विजय चोपड़ा (Vijay Chopra)

भारतीय शेयर बाजार अभी सकारात्मक नजर आ रहा है और निफ्टी (Nifty) का दायरा 6180-6250 के बीच रह सकता है। 
मेरा कहना है कि आने वाले समय में निफ्टी के लिए 6350 का स्तर तोड़ना कठिन नजर आ रहा है। निफ्टी को 5950 पर मजबूत सहारा मिलेगा।
क्षेत्रों के लिहाज से बैंक, धातु और दवा ठीक नजर आ रहे हैं। निवेशकों को मेरी राय है कि घरेलू बाजार में ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली कर सकते हैं और नयी खरीदारी सौदे करने से बचने की रणनीति अभी ठीक रहेगी। विजय चोपड़ा, निवेश सलाहकार (Vijay Chopra, Investment Advisor)
(शेयर मंथन, 19 नवंबर 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!