शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) का दायरा 5450-5620 : सुनील मिंगलानी (Sunil Minglani)

भारतीय शेयर बाजार कमजोर नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 5450-5620 के बीच रहेगा। 
मेरा कहना है कि निफ्टी 5450 के स्तर तक जा सकता है। अगर घरेलू बाजार आगे की ओर बढ़ता है, तो निफ्टी को 5620 पर कड़ी बाधा का सामना करना पड़ेगा। कारोबारियों को मेरी राय है कि निफ्टी 5620 के स्तर पर बिकवाली सौदें करें।
क्षेत्रों के लिहाज से सभी कमजोर नजर आ रहे है। आने वाले हफ्ते में आईटी क्षेत्र में भी अच्छी गिरावट देखने को मिल सकती है। अगर कुछ खास शेयरों की बात करें तो गेल इंडिया के शेयर को 303-306 रुपये पर बिकवाली कर सकते हैं। इसमें घाटा काटने का स्तर 314 रुपये का रखें, जबकि इसका 1-2 हफ्तों की अवधि का लक्ष्य भाव 265 रुपये है। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा को 855-865 रुपये पर बेचें। इसमें 890-900 रुपये के ऊपर का घाटा काटने का स्तर रखें। इसका 1-2 हफ्तों की अवधि का लक्ष्य भाव 795-745 रुपये का है। सुनील मिंगलानी, तकनीकी विश्लेषक (Sunil Minglani, Technical Analyst)
(शेयर मंथन, 07 अगस्त 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख