शेयर मंथन में खोजें

अगस्त निफ्टी (Nifty) निपटेगा 5200 के आसपास : सुनील मिंगलानी (Sunil Minglani)

भारतीय शेयर बाजार कमजोर नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 5200-5360 के बीच रहेगा। 
मेरा कहना है कि अभी चार्ट पर निफ्टी 5350-5400 के दायरे से ऊपर जाने के संकेत नजर नहीं आ रहे है। आने वाले दिनों में निफ्टी 5000 के स्तर तक जा सकता है। आज अगस्त वायदा सीरीज का निपटान (एक्सपायरी) है। मेरा मानना है कि अगस्त निफ्टी का निपटान 5200 के आसपास हो सकता है। कारोबारियों को मेरी राय है कि जिन्होंने कल निचले स्तरों पर सौदे किये हैं, वे मुनाफावसूली कर सकते हैं। इसके अलावा एक-दिनी सौदों से अभी दूर रहना ठीक है। ज्यादा जोखिम ले सकने वाले कारोबारी अपने सभी निफ्टी के सौदों को 5500 के घाटा काटने स्तर के साथ होल्ड यानी रख सकते है।
क्षेत्रों के लिहाज से सभी कमजोर नजर आ रहे है। निवेशकों को सलाह है कि मौजूदा समय में घरेलू बाजार से दूर रहने की रणनीति अपनायें। सुनील मिंगलानी, तकनीकी विश्लेषक (Sunil Minglani, Technical Analyst)
(शेयर मंथन, 29 अगस्त 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!