शेयर मंथन में खोजें

घरेलू बाजार की नजर बजट पर : विवेक नेगी (Vivek Negi)

भारतीय शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार में मजबूत रहेगा, लेकिन अंतिम घंटों में इसमें गिरावट आने की आशंका है।

आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 5925-6000 के बीच रह सकता है। मेरा कहना है कि बाजार की नजर अभी बजट पर लगी हुई है। हालाँकि मुझे घरेलू बाजार सकारात्मक दिख रहा है। कारोबारियों को मेरी सलाह है कि बजट तक सौदा करने में सावधानी बरतें। बजट के बाद ही बाजार में नयी चाल देखने को मिलेगी।
क्षेत्रों के लिहाज से धातु, तेल-गैस और कैपिटल गुड्स मजबूत लग रहे हैं, जबकि आईटी और हेल्थकेयर में दबाव दिख रहा है। मेरी सलाह है कि आईडीएफसी के शेयर को 164 रुपये के मौजूदा भाव पर खरीदें। इसका लक्ष्य भाव 170 रुपये है। इसमें घाटा काटने का स्तर 160 रुपये के नीचे का रखें। मैकलॉयड रसेल के शेयर को 379 रुपये के मौजूदा भाव पर 1 हफ्ते के लिए खरीदें। इसमें घाटा काटने का स्तर 368 रुपये के नीचे का रखें। इसका लक्ष्य भाव 394 रुपये है। विवेक नेगी, इक्विटी रिसर्च प्रमुख, वेल इंडिया (Vivek Negi, Head - Equity Research, Well India)
(शेयर मंथन, 20 फरवरी 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!