शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) के लिए 5640 का स्तर महत्वपूर्ण : विवेक नेगी (Vivek Negi)

भारतीय शेयर बाजार में नकारात्मक रुझान के साथ उतार-चढ़ाव रहेगा और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 5650-5740 के बीच रह सकता है।
निफ्टी के लिए 5640 का स्तर महत्वपूर्ण है। अगर निफ्टी 5640 के नीचे फिसलता है, तो यह 5420 तक जा सकता है। मुझे मध्यम अवधि में बाजार कमजोर दिख रहा है। कारोबारियों को मेरी सलाह है कि बाजार में किसी भी तेजी में बिकवाली सौदे करें। बजट के बारे में कहना है कि सरकार ने निवेश को बढ़ाने का प्रयास किया है। इसलिए बाजार के लिए बजट अच्छा है, जबकि कॉर्पोरेट के लिए बजट उम्मीदों पर खरा नहीं रहा है।
क्षेत्रों के लिहाज से इन्फ्रा, आईटी और बैंक मजबूत लग रहे हैं, जबकि सीमेंट, रियल और धातु में दबाव दिख रहा है। मेरी सलाह है कि अंबुजा सीमेंट के शेयर को 192-193 रुपये के बीच में बेचें। इसका लक्ष्य भाव 180 रुपये है। इसमें घाटा काटने का स्तर 200 रुपये के नीचे का रखें। हैवेल्स इंडिया के शेयर को 625 रुपये के आसपास  1 हफ्ते के लिए खरीदें। इसमें घाटा काटने का स्तर 610 रुपये के नीचे का रखें। इसका लक्ष्य भाव 650 रुपये है। विवेक नेगी, इक्विटी रिसर्च प्रमुख, वेल इंडिया (Vivek Negi, Head - Equity Research, Well India)
(शेयर मंथन, 01 मार्च 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!