शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) को 5880 के स्तर पर सहारा : विवेक नेगी (Vivek Negi)

भारतीय शेयर बाजार नकारात्मक रुझान के साथ एक सीमित दायरे में दिख रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 5880-5980 के बीच रह सकता है।
निफ्टी को 5920 पर मजबूत सहारा मिल रहा है। अगर बाजार नीचे जाता है, तो निफ्टी को 5880 के स्तर पर सहारा मिलेगा। मुझे मध्यम और लंबी अवधि के नजरिये से बाजार सकारात्मक दिख रहा है। कारोबारियों को मेरी सलाह है कि बाजार में किसी भी गिरावट में खरीदारी करें। निवेशक चुनिंदा शेयरों को लंबी अवधि के हिसाब से जमा करें।
क्षेत्रों के लिहाज से धातु और एनबीएफसी मजबूत लग रहे हैं, जबकि ऑटो, दवा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और आईटी में दबाव दिख रहा है। मेरी सलाह है कि टीसीएस के शेयर को 1560 रुपये पर बेचें। इसका एक दिन का लक्ष्य भाव 1520 रुपये है। इसमें घाटा काटने का स्तर 1580 रुपये का रखें। आइडिया सेलुलर के शेयर को 117-118 रुपये के दायरे पर  1-2 दिनों के लिए खरीदें। इसमें घाटा काटने का स्तर 115 रुपये का रखें। इसका लक्ष्य भाव 124-125 रुपये है। विवेक नेगी, इक्विटी रिसर्च प्रमुख, वेल इंडिया (Vivek Negi, Head - Equity Research, Well India)
(शेयर मंथन, 12 मार्च 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!