शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) 5950 के ऊपर जाने पर आयेगी उछाल : विवेक नेगी (Vivek Negi)

भारतीय शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में सकारात्मक रुझान के साथ एक सीमित दायरे में रहेगा, जबकि दूसरी पाली में बाजार की चाल मौद्रिक नीति की समीक्षा की खबर पर निर्भर होगी।
आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 5780-5940 के बीच रह सकता है। मेरा कहना है कि घरेलू बाजार की नजर आरबीआई के कदम पर लग गयी है। आरबीआई आज मौद्रिक नीति की समीक्षा करने वाला है। मेरा मानना है कि रेपो दर (Repo Rate) और रिवर्स रेपो दर (Reverse Repo Rate) में 0.25%-0.25% अंक की कटौती होगी और नकद आरक्षित अनुपात (CRR) में भी 0.25% अंक की कटौती हो सकती है। अगर निफ्टी 5950 के स्तर के ऊपर जाता है, तो यह 6120-6150 तक चढ़ सकता है। इसके विपरित निफ्टी 5800 के नीचे फिसलता है, तो यह 5640 तक टूट सकता है। कारोबारियों को मेरी सलाह है कि बाजार में किसी भी गिरावट में खरीदारी करें। 
क्षेत्रों के लिहाज से कैपिटल गुड्स और धातु मजबूत लग रहे हैं, जबकि एयरलाइंस में दबाव दिख रहा है। मेरी सलाह है कि एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के शेयर को 240-250 रुपये के बीच खरीदें। इसका एक साल का लक्ष्य भाव 320 रुपये है। विवेक नेगी, इक्विटी रिसर्च प्रमुख, वेल इंडिया (Vivek Negi, Head - Equity Research, Well India)
(शेयर मंथन, 19 मार्च 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!