शेयर मंथन में खोजें

अप्रैल निफ्टी (Nifty) निपटेगा 5600-5800 के दायरे में : क्रुणाल दायमा (Krunal Dayma)

भारतीय शेयर बाजार सीमित दायरे में नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 5670-5740 के बीच रह सकता है।
घरेलू बाजार में यह तेजी जारी रह सकती है और निफ्टी 5800 तक जा सकता है। मुझे अप्रैल वायदा सीरीज के निपटान तक बाजार एक दायरे में नजर आ रहा है। निफ्टी में यह दायरा 5600-5800 के बीच का रहेगा और इस दायरे में अप्रैल निफ्टी का निपटान भी हो सकता है। कल रिलायंस के नतीजे आये हैं। इसके बाद रिलायंस के शेयर में तेजी आ सकती है। मेरी सलाह है कि छोटी अवधि के लिहाज से रिलायंस के शेयर को 780 रुपये के भाव पर खरीदारी करें। इसमें घाटा काटने का स्तर 748 रुपये का रखें, जबकि इसका लक्ष्य 830 रुपये का होगा। जिन निवेशकों का नजरिया मध्यम अवधि का है वह रिलायंस के शेयर में नयी खरीदारी करने से बचें और जिनके पास है वे अभी इसे रखें रहें।
क्षेत्रों के लिहाज से आईटी कमजोर लग रहा है, जबकि बैंक ठीक रहा है। निवेशकों को मेरी राय है कि यूनिटेक के शेयर को मौजूदा भाव पर खरीदारी कर सकते हैं। इसका 1 हफ्ते का लक्ष्य भाव 29 रुपये का रखें। इसमें घाटा काटने का स्तर 24.90 रुपये है।  एमआरएफ के शेयर में मौजूदा भाव पर खरीदारी करें। इसका लक्ष्य 13000 रुपये का है। इसमें घाटा काटने का स्तर 11919 रुपये का है।  क्रुणाल दायमा, एमडी, फर्स्ट स्टेप कैपिटल (Krunal Dayma, MD, First Step Capital)
(शेयर मंथन, 17 अप्रैल 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख