शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) को 5970-6000 के दायरे में मिलेगी बाधा : क्रुणाल दायमा (Krunal Dayma)

भारतीय शेयर बाजार सीमित दायरे में नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 5910-5960 के बीच रह सकता है।
मुझे छोटी अवधि में घरेलू बाजार में कमजोरी नजर आ रही है और निफ्टी को 5970-6000 दायरे में कई बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। इसी हफ्ते 3 मई 2013 को आरबीआई की बैठक होने वाली है। बाजार को उम्मीद है कि आरबीआई नीतिगत ब्याज दरों में कम से कम 0.25 अंक की कटौती कर सकता है और सीआरआर में भी 0.25 अंक की कमी कर सकता है। हालाँकि इस खबर का बाजार पर ज्यादा असर देखने को नहीं मिलेगा।
क्षेत्रों के लिहाज से ऑटो मजबूत लग रहा है, जबकि धातु कमजोर लग रहा है। निवेशकों को मेरी राय है कि रेमंड के शेयर को मौजूदा भाव पर खरीदारी कर सकते हैं। इसका 3-4 दिनों का लक्ष्य भाव 308 रुपये का रखें। इसमें घाटा काटने का स्तर 277 रुपये है।  इमामी के शेयर में मौजूदा भाव पर खरीदारी करें। इसका लक्ष्य 664 रुपये का है। इसमें घाटा काटने का स्तर 621 रुपये का है। क्रुणाल दायमा, एमडी, फर्स्ट स्टेप कैपिटल (Krunal Dayma, MD, First Step Capital)
(शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!