शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) 5910-6000 के दायरे में : क्रुणाल दायमा (Krunal Dayma)

भारतीय शेयर बाजार दबाव में नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 5910-6000 के बीच रह सकता है।
मुझे छोटी अवधि में निफ्टी का दायरा 5800-6100 का दिख रहा है। अभी घरेलू बाजार की नजर डॉलर की चाल पर लगी हुई है। अगर डॉलर 55 रुपये के ऊपर टिक जाता है, तो बाजार के लिए नकारात्मक संकेत होगा। डॉलर में मजबूती आना घरेलू बाजार के लिए अच्छी बात नहीं है।
क्षेत्रों के लिहाज से दवा और आईटी मजबूत लग रहे हैं, जबकि कैपिटल गुड्स और पीएसयू बैंक कमजोर लग रहे हैं। निवेशकों को मेरी राय है कि मौजूदा स्तरों पर डिशमैन फार्मा, जेबी केमिकल और बॉम्बे डाइंड के शेयरों में खरीदारी करें, जबकि टीसीएस, एलऐंडटी और एसबीआई के शेयरों में गिरावट आने पर लंबी अवधि के नजरिये से खरीदारी करनी चाहिए। क्रुणाल दायमा, एमडी, फर्स्ट स्टेप कैपिटल (Krunal Dayma, MD, First Step Capital)
(शेयर मंथन, 14 मई 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख