शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) को 5950 पर मजबूत सहारा : पशुपति सुब्रमण्यम (Pisupati Subramanyam)

भारतीय शेयर बाजार की दिशा सकारात्मक दिख रही है।

मेरा मानना है कि आरबीआई (RBI) आज नीतिगत ब्याज दरों में कोई कटौती नहीं करेगा। हालाँकि मार्च के महीने में आरबीआई नीतिगत ब्याज दरों में 0.50 अंकों की कटौती कर सकता है। ब्याज दरों में कटौती न होने की खबर आती है, तो निफ्टी (Nifty) को 5950 के स्तर पर मजबूत सहारा मिलेगा। बाजार की नजर इस बात पर रहेगी कि आरबीआई का आने वाले दिनों के लिए क्या अनुमान पेश करता है? अगर अनुमान सकारात्मक होंगे, तो निफ्टी 6200 तक जा सकता है।
क्षेत्रों के लिहाज से बैंक और ऑटो ठीक लग रहे हैं, जबकि आईटी कमजोर दिख रहा है। मेरी सलाह है कि निवेशक बैंक क्षेत्र के म्यूचुअल फंड में निवेश करें। अगर नीतिगत ब्याज दरों में कटौती होती है, तो एचडीएफसी बहुत फायदे में रहेगा। पशुपति सुब्रमण्यम, निवेश सलाहकार (Pisupati Subramanyam, Investment Advisor)
(शेयर मंथन, 29 जनवरी 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!