शेयर मंथन में खोजें

मार्च निफ्टी (Nifty) निपटेगा 5600-5625 के दायरे में : पशुपति सुब्रमण्यम (Pisupati Subramanyam)

भारतीय शेयर बाजार नकारात्मक रुझान के साथ एक सीमित दायरे में नजर आ रहा है।
आज मार्च वायदा सीरीज का निपटान है। मेरा मानना है कि मार्च निफ्टी (Nifty) का निपटान 5600-5625 के दायरे में हो सकता है। आने वाले समय में निफ्टी (Nifty) को 5750 के स्तर पर बाधा मिलेगी, जबकि आज के कारोबार का निचला स्तर निफ्टी के लिए सहारा होगा। कारोबारियों को सलाह है कि एक दिनों सौदों से दूर रहने के रणनीति अच्छी रहेगी।
क्षेत्रों के लिहाज से धातु, सीमेंट और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स ठीक लग रहे हैं। मेरी सलाह है कि निवेशक लंबी अवधि के लिहाज से हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, पिडिलाइट इंडस्ट्रीज और हीडेलबर्ग सीमेंट इंडिया (पुराना नाम मैसूर सीमेंट) में निवेश करें। पशुपति सुब्रमण्यम, निवेश सलाहकार (Pisupati Subramanyam, Investment Advisor)
(शेयर मंथन, 28 मार्च 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!